दुर्ग, 09 जनवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने पूर्व में जारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा अंतर्गत श्री चंद्रशेखर कंवर, नायब तहसीलदार के स्थान पर श्रीमती योगिता बंजारे, नायब तहसीलदार अहिवारा को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। श्रीमती बंजारे, आयोग के निर्देशानुसार एवं विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 67 अहिवारा के मार्गदर्शन में समय-सीमा में कार्य संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।