Meta Pixel

युवक ने परफ्यूम पीकर लगाई फांसी:कोरबा में ऑनलाइन मंगाया था, परिजन बोले- जादू-टोना के कारण सुसाइड किया, पत्नी 7 माह की प्रेग्नेंट है

Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपने घर में परफ्यूम पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के घरवालों का कहना है कि जादू-टोना के कारण युवक ने सुसाइड किया है। उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति अचानक बदल जाती थी। यह मामला कटघोरा क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी विद्यासागर (28) मिस्त्री का काम करता था। विद्यासागर की पिछले साल 2025 में शादी हुई थी। उसकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है। घटना से कुछ समय पहले उसने ऑनलाइन परफ्यूम मंगाया था। सोमवार (5 जनवरी) को जब घर पहुंचा तो छोटे भाई से परफ्यूम मांगा।

इसके बाद विद्यासागर ने परफ्यूम लगाया और फिर उसे लेकर वह अपने कमरे में चला गया और वहां उसे पी लिया। इसके बाद फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब घर वालों ने देखा, तो विद्यासागर फांसी पर लटक चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *