Meta Pixel

Bharti Singh Son Name Reveal: ‘काजू’ का असली नाम निकला यशवीर, नामकरण की खूबसूरत झलक आई सामने

Spread the love

मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh और राइटर-एंकर Harsh Limbachiyaa के घर इन दिनों खुशियों की गूंज है। हाल ही में कपल ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है, जिसकी झलक वे लगातार अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के ज़रिए फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। घर में सब उसे प्यार से ‘काजू’ कहकर बुलाते थे, लेकिन अब इस प्यारे से नाम के पीछे छुपा असली नाम भी सामने आ गया है।

दरअसल, हाल ही में भारती और हर्ष ने अपने छोटे बेटे का नामकरण संस्कार किया, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस खास मौके पर कपल ने बताया कि उनके नन्हें बेटे का नाम यशवीर रखा गया है। तस्वीरों में भले ही बच्चे का चेहरा न दिखाया गया हो, लेकिन कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता पूरी कर दी।

नामकरण समारोह की तस्वीरों में पूरा परिवार पारंपरिक अंदाज़ में नजर आया। हर्ष अपने दोनों बेटों लक्ष और यशवीर के साथ लैवेंडर और व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिखे, जबकि भारती लाल रंग के पंजाबी सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लगीं। घर की सजावट भी खास थी, जहां लाल, पीले और सफेद रंगों से माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया गया था। एक तस्वीर में बड़े बेटे लक्ष को अपने छोटे भाई को गोद में लिए देखा गया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी प्यार बरसाना शुरू कर दिया। अभिनेत्री Rubina Dilaik ने तस्वीरों को “अति सुंदर” बताया, वहीं Suniel Shetty और Eisha Singh समेत कई सितारों ने दिल वाले इमोजी के जरिए शुभकामनाएं दीं। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में ‘यशवीर’ नाम की जमकर तारीफ की और बच्चों पर नज़र न लगने की दुआएं कीं।

अगर भारती और हर्ष की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी, जहां भारती परफॉर्मर थीं और हर्ष राइटर के तौर पर जुड़े थे। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला और 2017 में दोनों ने गोवा में शादी कर ली। 2022 में बेटे लक्ष के जन्म के बाद अब 2025 में दूसरे बेटे यशवीर के आने से उनका परिवार और भी पूरा हो गया है।

काम के मोर्चे पर भी भारती लगातार सुर्खियों में हैं। मैटरनिटी लीव के बाद उन्होंने सिर्फ 18 दिन में ही Laughter Chefs सीजन 3 से दोबारा काम शुरू कर दिया, जिसे देखकर फैंस उनके जज़्बे और प्रोफेशनलिज़्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *