Meta Pixel

रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं मॉइश्चराइजर, जानिए कैसे

Spread the love

सर्दियों की ठंडी हवाएं, और बदलता मौसम अक्सर हमारी त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ‘जादुई ब्यूटी पार्लर’ छिपा है? इसलिए आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर मॉइश्चराइजर तैयार कर सकते हैं, और अपनी त्वचा को रूखेपन से बचा सकते हैं।

दरअसल, बादाम, शहद और एलोवेरा इस्तेमाल करने से त्वाचा का रूखेपन खत्म हो जाता है, साथ ही त्वचा को अंदर से पोषण भी भरपूर मिलता है।

बादाम और शहद

बादाम: विटामिन E से भरपूर यह तेल त्वचा की गहराई तक जाकर पोषण देता है। साथ ही डार्क सर्कल्स को कम करने से लेकर त्वचा को चमकदार बनाता है।

शहद: शहद एक प्राकृतिक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से भी बचाते हैं।

एलोवेरा और गुलाब जल

  • होममेड मॉइश्चराइजर को और भी प्रभावशाली बनाने के लिए एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला सकते हैं।
  • एलोवेरा: यह त्वचा की जलन को दूर करता है, और उसे सॉफ्ट बनाता है।
  • गुलाब जल: यह एक बेहतरीन टोनर है, जो त्वचा को दिन भर तरोताजा रखता है।

घर पर मॉइश्चराइजर बनाने की विधि

इस मॉइश्चराइजर को बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं।

  • 2 चम्मच शुद्ध शहद लें।
  • 1 चम्मच बादाम का तेल लें।
  • 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें।
  • 1 चम्मच गुलाब जल लें।
  • एक साफ कटोरे में एलोवेरा जेल और शहद को तब तक मिलाएं, जब तक कि एक स्मूथ पेस्ट न बन जाएं।
  • अब इसमें धीरे-धीरे बादाम का तेल डालें, और लगातार चलाते रहें।
  • आखिरी में गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण क्रीमी जैसा हो गया है।
  • यह मॉइश्चराइजर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाया जा सकता है। 10 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरे को धो सकते हैं।

रूखी त्वचा से छुटकारा पाना अब न तो महंगा है और न ही मुश्किल है। क्योंकि आपके पास बादाम, शहद और एलोवेरा का मॉइश्चराइजर मौजूद है। यह मिश्रण आपकी त्वचा को चमक देगा, और कोमलता बनाए रखेगा।

इन 4 चीजों को इस्तेमाल करने से मिला फायदा

  • बादाम का तेल: गहराई से पोषण देने के लिए है।
  • शहद: नमी को बनाए रखने के लिए है।
  • एलोवेरा: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए है।
  • गुलाब जल: चेहरे पर ताजगी लाने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *