प्लास्टिक की छन्नी हो गई है काली? इन दो चीजों से मिनटों में होगी साफ

Spread the love

घर के काम में इस्तेमाल होने वाली छन्नी अगर गंदी और काली हो जाए, तो उसे उपयोग में लाना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर प्लास्टिक की छन्नी में दाग जल्दी जम जाते हैं, इसलिए धोने के बाद भी साफ नहीं हो पाते हैं। हालांकि, आज हम आपको दो ऐसे घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी छन्नी मिनटों में साफ हो जाएगी।

गंदी छन्नी को साफ करने के उपाय

सोड़ा छन्नी की चिकनाई हटा देगा

सोड़ा छन्नी पर जमी चिकनाई, और काले दागों को हटा देता है। इसकी सफाई के लिए एक कटोरी में खाने का सोडा लें, और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इस घोल को छन्नी पर अच्छे से लगाएं, खासकर उन जगहों पर जहां ज्यादा कालापन दिख रहा है। अब इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद इसे धो लें।

सिरका छन्नी के दाग हटा देगा

सिरका प्राकृतिक रूप से कीटाणुनाशक होता है। यह न सिर्फ दाग हटाता है, बल्कि बदबू को भी खत्म करता है। जब खाने का सोडा छन्नी पर लगा हो, तब उसके ऊपर थोड़ा सा सिरका डाल सकते हैं। दोनों के मिलते ही झाग बनने लगेगा, जो गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।

छन्नी साफ करने की विधि

  • सबसे पहले छन्नी को हल्के गर्म पानी से धो लें, ताकि ऊपर की गंदगी निकल जाए।
  • अब खाने के सोडे का घोल छन्नी पर लगाएं।
  • उसके बाद ऊपर से सिरका डालें, और झाग बनने दें।
  • 10 मिनट बाद किसी पुराने ब्रश या स्क्रबर से छन्नी को हल्के हाथों से रगड़ें।
  • इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, और सूखने के लिए रख दें।

छन्नी को काला होने से बचाने के टिप्स

  • छन्नी में तेल या मसालेदार चीजें ज्यादा देर तक न छोड़ें।
  • इस्तेमाल करने के तुरंत बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • हर 15 दिन में सोडे से हल्की सफाई जरूर करें।

अगर आपकी प्लास्टिक की छन्नी काली हो गई है, तो महंगी-महंगी चीजों से साफ करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसके लिए आपको सिर्फ खाने का सोडा, और सिरका इस्तेमाल करना होगा, जिसके जरिए ये पूरी तरह से चमकदार बन जाएगी। यह आसान, सस्ता और सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद तरीका है, जिसे घर पर आजमाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *