Meta Pixel

बीएसपी वरिष्ठ क्रिकेट टीम हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन

Spread the love

बोकारो स्टील प्लांट द्वारा दिनांक 10 से 14 फरवरी, 2026 तक बोकारो में आयोजित की जा रही एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की वरिष्ठ क्रिकेट टीम के गठन हेतु  क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा दिनांक 05 फरवरी, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, इंदिरा प्लेस में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।  

इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित कार्मिक खिलाड़ी तथा भिलाई परिधीय क्षेत्र के प्रतिभागी पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 05 फरवरी, 2026 को दोपहर 1:30 बजे तक चयन स्थल पर उपस्थित होकर निम्नलिखित चयनकर्ताओं के समक्ष अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं—श्री सुरेश सोनपिपरे, श्री सुरेश बाबू, श्री मोहन दास। उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक इस चयन स्पर्धा के प्रभारी होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *