डैम में डूबा 14 साल का बालक : तलाश में जुटी DDRF की टीम, सदमे में हैं परिजन और ग्रामीण

Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर डैम में नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बालक अपने 5-6 दोस्तों के साथ डेम में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली।

तलाशी अभियान चला रही है डीडीआरएफ की टीम
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। डीडीआरएफ की टीम डेम में लगातार तलाश अभियान चला रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से डेम परिसर में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *