बस्तर पंडुम का भव्य समापन आज: अमित शाह मुख्य अतिथि, सीएम विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता

Spread the love

बस्तर की जनजातीय अस्मिता, लोककला और परंपराओं को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज 9 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ थीम पर आधारित बस्तर पंडुम बीते तीन दिनों में बस्तर अंचल की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और जीवनशैली को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला सशक्त मंच बनकर उभरा है। समापन समारोह आज पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान, जगदलपुर में आयोजित होगा, जहां हजारों की संख्या में लोग इस सांस्कृतिक महोत्सव के साक्षी बनेंगे।

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा संस्कृति, वन, कृषि, वित्त, राजस्व, खाद्य, उद्योग, स्कूल शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्रीगण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बस्तर पंडुम के समापन अवसर पर सांसद महेश कश्यप और भोजराज नाग सहित कई विधायक—किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल और विक्रम मंडावी—भी मौजूद रहेंगे। संजय पांडे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति इस आयोजन को और गरिमा प्रदान करेगी।

कुल मिलाकर, बस्तर पंडुम का यह समापन समारोह न सिर्फ सांस्कृतिक उत्सव का समापन है, बल्कि बस्तर को विकास, पहचान और आत्मगौरव के नए पथ पर आगे बढ़ाने का सशक्त संदेश भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *