Meta Pixel

बतौली में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन : पोकसरी के कुरोपहरी में तीन दिवसीय पूजा और मेला, जशपुर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

Spread the love

बतौली/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पोकसरी के कुरोपहरी में तीन दिवसीय भव्य पूजा अर्चना किया जा रहा है। इसके साथ ही मेला का आयोजन भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है, जहां भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है

मिली जानकारी के अनुसार, बतौली क्षेत्र के पोकसरी कुरोपहरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ में स्थित महादेव के मंदिर में तीन दिवसीय भव्य पूजा किया जा रहा है। जहां कलश यात्रा के साथ पूजा का आरंभ करते हुए अखंड पूजन हवन किया जा रहा है।

जशपुर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
आपको बता दें कि, यहां अक्सर रविवार को भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में एकत्रित होती है। नव युवक समिति द्वारा भक्तों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और सुरक्षा का भी व्यवस्था किया गया है। मेला और रात्रि में भक्तों के लिए विशेष नाट्य कला का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां जशपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *