Meta Pixel

ग्रेनेट्स की जगह फेंकी जा रही गेंद : CRPF द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में चिंतलनार की टीम ने लखापाल को फाइनल में हराया

Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाका जहां भगवान राम को भी 21 वर्षों तक नक्सलियों की वजह से भक्तों से दूर रहना पड़ा। आज अब उसी नक्सल गढ़ में फोर्स के पहुंचने से अब तस्वीर बदल रही है। घोर नक्सल प्रभावित गांव नगाराम में CRPF के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। जिसमें अतिसंवेदनशील गाँव की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में ग्रामीणों ने जमकर आनंद उठाया मैच के समापन के बाद सभी ग्रामीणों के लिए भोजन की भी व्यवस्था CRPF द्वारा की गई।

सभी खिलाड़ियों को ड्रेस CRPF की तरफ से दिए गए, लखापाल और चिंतलनार की टीम फाइनल में पहुंची। जहां चिंतलनार की टीम ने लखापाल की टीम को 75 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन लखापाल इस स्कोर तक नही पहुंच पाई और पहले ही आल आउट हो गयी। इस प्रकार बीहड़ के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में चिंतलनार ने फाइनल जीता।

CRPF कमांडेंड ने दी जानकारी 
CRPF 74 के कमांडेंड हिमांषु पांडे ने बताया 2017 में 25 जवान शहीद हुए थे। जिनकी याद में यह शहीद टूर्नामेंट हर वर्ष कराया जाता है। जिसमे अंदरूनी क्षेत्र के बच्चे नक्सल विचारों से दूर होकर खेल की ओर आगे बढ़े। जीती हुई टीम को बधाई ट्राफी और 10 हजार रुपये की इनामी राशि दी गयी। वहीं उपविजेता टीम को ट्राफी और 5 हजार रुपये का इनाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *