Meta Pixel

युवती को मारी टक्कर, फिर बिजली पोल से टकराई बस:शराब पीकर चला रहा था ड्राइवर, पुलिस ने पकड़ा, घायल को अस्पताल में करवाया भर्ती

Spread the love

जगदलपुर में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार महिला को टक्कर मारी, फिर बिजली पोल से टकरा गई। युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धुत था। हालांकि, हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भारत ट्रेवल्स की बस का चालक हरेंद्र निषाद नशे की हालत में बस चला रहा था। नशे के प्रभाव में वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पहले बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद बस सीधे बिजली के खंभे से बस टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

बस चालक हिरासत में

घायल युवती को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया और बस को थाने ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उसकी लापरवाही से न सिर्फ बाइक सवार युवती घायल हुई, बल्कि आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

नशे में ड्राइविंग के मामलों पर सख्ती जारी रहेगी- पुलिस

फिलहाल, चालक के खिलाफ नशे में वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे में ड्राइविंग के मामलों पर सख्ती जारी रहेगी, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *