JEE Main 2026 सेशन-1 की फाइनल आंसर की जारी, 9 प्रश्न हटे; आज रिजल्ट की संभावना

Spread the love

संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। National Testing Agency (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-1 (पेपर-1 बीई/बीटेक) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

इस बार अंतिम उत्तर कुंजी में कुल 9 प्रश्न हटाए गए हैं। परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। NTA ने 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच प्रतिदिन दो शिफ्ट में सेशन-1 का आयोजन किया था। प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 6 फरवरी तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब संशोधित फाइनल आंसर की प्रकाशित की गई है।

फाइनल आंसर की ऐसे डाउनलोड करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

  • “JEE Main 2026 Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।

  • खुली हुई पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।

NTA ने संकेत दिया है कि सेशन-1 का परिणाम 16 फरवरी तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार होगा। जो उम्मीदवार अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, वे सेशन-2 में शामिल हो सकते हैं; इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 फरवरी तक खुली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *