Meta Pixel

“आप भी जानिये” कार्यक्रम के अंतर्गत शॉप्स ज़ोन कार्मिकों की पत्नियों ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण

Spread the love

कार्मिकों एवं उनके परिवारों के साथ संवाद और आत्मीयता को सुदृढ़ करने तथा संयंत्र की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शॉप्स ज़ोन द्वारा 14 फरवरी 2026 को “आप भी जानिये” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य कार्मिकों की पत्नियों को संयंत्र के विभिन्न कार्यक्षेत्रों एवं उत्पादन प्रक्रियाओं से परिचित कराना थाताकि वे अपने परिवार के सदस्य के कार्यस्थल और उसकी जिम्मेदारियों को निकट से समझ सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ एचआरडी सेंटर में हुआजिसमें 23 कार्मिकों की पत्नियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) श्री एच. के. सचदेवमहाप्रबंधक (मानव संसाधन–वर्क्स) श्री संजय द्विवेदीमहाप्रबंधक (मानव संसाधन–लौह एवं इस्पात) सुश्री के. सुपर्णामहाप्रबंधक (मानव संसाधन–मिल्सएम एंड एस) श्री प्रताप शेखर नायकविभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री सत्य प्रकाश वर्मा सहित मानव संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात प्रतिभागियों को संयंत्र का विस्तृत भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान उन्हें ब्लास्ट फर्नेस–8 (महामाया)एसएमएस–3, यूनिवर्सल रेल मिलप्लेट मिल तथा कोक ओवन्स का भ्रमण कराया गया। अधिकारियों द्वारा उत्पादन प्रक्रियाओंसुरक्षा मानकों तथा संयंत्र की तकनीकी दक्षता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

भ्रमण उपरांत विभागीय सम्मेलन कक्ष में मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) श्री एच. के. सचदेव द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संयंत्र की विशालताअनुशासन एवं कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्हें स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विभाग द्वारा किया गया। सहायक प्रबंधक श्री मिहिर मनोहर एवं कनिष्ठ प्रबंधक श्री बी. गोपाल राव ने कार्यक्रम का समन्वय किया। अंत में महाप्रबंधक (मानव संसाधन–मिल्सएम एंड एस) श्री प्रताप शेखर नाएक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *