कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। National Testing Agency (NTA) जल्द ही CMAT की फाइनल आंसर-की जारी करने वाली है। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल से ही आंसर-की डाउनलोड करें।
ऐसे डाउनलोड करें CMAT Final Answer Key 2026
सबसे पहले cmat.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।
“CMAT Final Answer Key 2026” लिंक चुनें।
पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
परीक्षा कब हुई थी?
CMAT 2026 का आयोजन 25 जनवरी 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में एक ही शिफ्ट में किया गया था। इस बार कुल 53,453 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
रिजल्ट कब आएगा?
फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी नई सूचना से वंचित न रहें।
MBA प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि रिजल्ट के आधार पर ही आगे की काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया तय होगी।