भिलाई-चरोदा में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित

Spread the love

दुर्ग, 18 फरवरी 2026/ एनटीपीसी-सेल कम्पनी लिमिटेड की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (भारत सरकार का उपक्रम) सहायक उत्पादन केन्द्र जबलपुर तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगल भवन, भिलाई-चरोदा में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में कुल 57 हितग्राहियों ने भाग लिया। परीक्षण उपरांत कुल 88 सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकित किए गए। इनमें 30 बैसाखी, 8 व्हील चेयर, 18 मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 2 केलीपर्स, 3 कृत्रिम पैर, 2 कुशन, 1 स्मार्ट केन, 6 कान की मशीन, 10 सामान्य ट्रायसायकल, 5 वॉकिंग स्टिक तथा 3 टी.एल.एम. किट शामिल हैं।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री प्रवीण वर्मा, पार्षद श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती भारती, श्री राम सूर्यवंशी, श्री गुरुमीख सिंह हरमुख, श्री कामता प्रसाद साहू, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री ए.पी. गौतम, श्री जन्तराम ठाकुर सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को नगर पालिक निगम सुपेला भिलाई के सभागार में तथा 20 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत के सभागार में भी दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *