Meta Pixel

धमतरी में इंसानियत शर्मसार : 85 साल की महिला के साथ युवक ने की दरिंदगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चर्रा का है। बताया जा रहा है कि, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर में छोटे-छोटे नातियों के साथ मौजूद थी। जबकि उनके बेटे और बहू काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर परिजनों ने मामले की शिकायत कुरूद थाने में दर्ज कराई है। ​​​​​​​

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस घिनौनी वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *