Meta Pixel

3 मई से 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन रहेंगी रद्द : रायपुर से इतवारी के यात्रियों को होगी परेशानी

Spread the love

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे विकास कार्यों से ट्रेन रद्द होने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने के बाद अब रेलवे ने गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य कारण रायपुर से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। बता दें कि इस कार्य से पैसेजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। यह कार्य 3 से 22 मई तक चलेगा, जिसमें रायपुर  मई तक चलेगा, जिसमें रायपुर से इतवारी जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।

कुछ ट्रेन गोंदिया व डोंगरगढ़ से भी रद्द की गई हैं। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ीः 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई, को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी। 3, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई, को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी।

रद्द होने वाली ट्रेन

  • 03 से 22 मई, तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-नेताज चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस नहीं चलेगी
  • 05 से 24 मई, तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।
  • 03 से 22 मई, तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी ।
  • 03 से 22 मई, तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर नहीं चलेगी ।
  • 03 से 22 मई, तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी 103 से 22 मई, तक नेताजी
  • सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *