Meta Pixel

कांग्रेस ने बनाया उपनेता प्रतिपक्ष : लखेश्वर बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधायक दल की बैठक 23 फरवरी को

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र से पहले प्रदेश कांग्रेस ने अहम फैसले लेते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विधानसभा में रणनीति को धार देने के उद्देश्य से उपनेता प्रतिपक्ष और विहिप पदों पर बदलाव किया है। इसी कड़ी में सोमवार 23 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस ने बस्तर से विधायक लखेश्वर बघेल को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही दलेश्वर साहू को चीफ विहिप और दिलीप लहरिया को डिप्टी विहिप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी बजट सत्र के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में ये रहेंगे मौजूद
विधानसभा बजट सत्र को लेकर 23 फरवरी को शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सभी कांग्रेस विधायक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में बजट सत्र के दौरान प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने, जनहित के सवालों को जोरदार तरीके से उठाने और सदन के भीतर एकजुट रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *