NEET PG 2025: स्ट्रे वैकेंसी राउंड का फाइनल रिजल्ट जारी, 2798 सीटें आवंटित

Spread the love

Medical Counselling Committee (MCC) ने नीट पीजी 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। इस राउंड में कुल 2798 एमडी/एमएस सीटें आवंटित की गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं।

INTRAMCC पोर्टल से ही मान्य होगा एडमिशन

एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें INTRAMCC पोर्टल के माध्यम से ही एडमिशन लेटर जनरेट करना अनिवार्य है। ऑफलाइन प्रवेश को मान्यता नहीं दी जाएगी और उसे शून्य माना जाएगा।
उम्मीदवारों को अलॉटमेंट ऑर्डर की प्रति और सभी मूल दस्तावेज संबंधित कॉलेज/संस्थान में प्रस्तुत करने होंगे। संस्थान प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करेंगे और INTRAMCC के जरिए ही एडमिशन लेटर जारी होगा।

रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 28 फरवरी

स्ट्रे वैकेंसी राउंड के तहत प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, अन्यथा सीट रद्द हो सकती है।

संशोधित परिणाम और सीटों में बदलाव

पहले जारी परिणाम में 2,799 सीटें आवंटित बताई गई थीं, जबकि 181 सीटें रिक्त थीं। बाद में संशोधित प्रोविजनल रिजल्ट में कुल आवंटित सीटों की संख्या 2798 कर दी गई।
अंतिम परिणाम से पहले नौ पीजी मेडिकल सीटें हटा दी गईं—

  • चार सीटें न्यायालयी मामलों के कारण

  • दो सीटें कॉलेजों द्वारा अधिक सीट भरने की वजह से

  • दो सीटें ऑफलाइन रिपोर्टिंग के चलते

एमसीसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट पर जारी पीडीएफ सूची ध्यानपूर्वक देखें और समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *