MCB को मेडिकल कॉलेज संचालन की मंजूरी:OBC छात्रावास और सिटी कोतवाली भवन निर्माण को भी स्वीकृति मिली

Spread the love

प्रदेश सरकार के बजट में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज का संचालन, ओबीसी छात्रावास का निर्माण और सिटी कोतवाली के नए भवन की स्वीकृति शामिल है। बजट में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके अलावा ओबीसी छात्रावास के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। यह सुविधा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को आवासीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में आसानी होगी। जिले में एक नए महाविद्यालय के निर्माण को भी हरी झंडी मिली है।

सिटी कोतवाली के नए भवन को मंजूरी

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली के नए भवन निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई है। यह कदम जिले में पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

बजट सौगातों का स्वागत, विकास को मिलेगी नई गति

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बजट में जिले को मिली इन सौगातों का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे एमसीबी जिले के विकास को नई गति मिलेगी और स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में आधारभूत संरचना मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *