ईडब्लूएस के ऐसे छात्र जिनका बीटेक/ बीआर्क. में बैकलॉग नहीं, उनकी पूरी ट्यूशन फीस वापस होगी

Spread the love

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) ने दो तरह के स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मंगाया है। पहला, आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए है। जबकि दूसरा, मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप है। दोनों ही स्कॉलरशिप के लिए छात्र तभी पात्र होंगे जबकि उनको पहले से किसी अन्य तरह की छात्रवृत्ति न मिल रही हो। ईडब्लूएस छात्रों की पूरी फीस जहां रि इंबर्स होगी वहीं, मेरिट कम मीन्स स्कॉरशिप के तहत छात्रों को 10 महीने तक एक निश्चित राशि दी जाएगी।दरअसल, स्कॉलरशिप के लिए वे ही छात्र पात्र होंगे जिनको पहले से कोई स्कॉलरशिप न मिल रही हो। सीजी पोस्ट मैट्रिक, एनएसपी स्कॉलरशिप, दूसरी स्टेट गवर्नमेंट स्कॉलरशिप, श्रमण फाउंडेशन वगैरह में चुने गए छात्र योग्य नहीं हैं। एनआईटी की तरफ से छात्रों को सलाह दी गई है कि अप्लाई करने से पहले हर स्कॉलरशिप की क्राइटेरिया को देखकर ही आवेदन करें।

परिवार की सालाना आय 1 से 5 लाख के बीच होनी चाहिए

आर्थिक रूप से पिछड़े ऐसे छात्र जिन्होंने पिछले एकेडमिक ईयर में बी.टेक. या बीआर्क. की परीक्षा बिना बैकलॉग के पास किया है, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, शर्त यह है कि 2024-25 में उनके परिवार की सालाना आय 1 से 5 लाख के बीच होनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी को आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 को या उसके बाद जारी किया होना चाहिए। सर्टिफिकेट तभी मान्य होगा, जबकि जारी करने वाला अफसर तहसीलदार से नीचे के रैंक का न हो।

ऐसे होगा चयन : पिछले साल के ईवन सेमेस्टर में मेरिट के आधार पर या फर्स्ट ईयर के छात्र का चयन 12वीं परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। स्कॉलरशिप : चुने गए 6 छात्र में से हर एक को 41,667 रुपए एक बार मिलेगा। यहां करें आवेदन : https://forms.gle/Jo1o1ZqKUvewoyLEA

मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप: सालाना आय 2.5 लाख से कम हो बीटेक सेकंड ईयर के वे छात्र जिन्होंने पहली कोशिश में पहला और दूसरा सेमेस्टर पास किया है, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, शर्त यह है कि परिवार की सालाना आय 2024-25 में 2.5 लाख रुपए से कम हो। आय प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 को या उसके बाद किसी ऐसे अधिकारी से जारी होना चाहिए, जो तहसीलदार के रैंक से नीचे का न हो। बता दें कि यह स्कॉलरशिप डॉ. के.के. सुगंधी द्वारा स्पॉन्सर की गई है।

ऐसे होगा चयन : परिवार की आय के आधार पर, सबसे कम आमदनी वाले छात्र को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि आय समान है तो दूसरे सेमेस्टर में ज्यादा सीपीआई वाले छात्र का चयन किया जाएगा। स्कॉलरशिप : चुने गए एक छात्र को दस माह तक 1,110 रुपए प्रति महीना मिलेगा। यहां करें आवेदन : https://forms.gle/aZoBkKZAg5s4EgRS9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *