Meta Pixel

विद्युत संगठन में राजभाषा कार्यशाला संपन्न

Spread the love

भिलाई इस्पात संयंत्र के वेलफेयर बिल्डिंग क्रमांक 1 स्थित विद्युत संगठन के सभागार में 26 फरवरी 2026 को विभाग प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) श्री टी. के. कृष्णकुमार के मुख्य आतिथ्य एवं महाप्रबंधक (टेलीकॉम) श्री प्रकाश की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया।   

विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक (विद्युत) एवं विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी श्री रंजन कुमार पंडा ने बताया कि विभाग में अधिकाधिक कार्य हिंदी में किया जा रहा है तथा सभी एस.ओ.पी. एवं एस.एम.पी. को द्विभाषी कराया गया है। कार्यक्रम में राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी भाषा में मुहावरों पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 06 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया और पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रथम पुरस्कार विजेता श्री हुलास राम सिरमौर, महाप्रबंधक (दूरसंचार), द्वितीय पुरस्कार विजेता, श्री रवीन्द्र कुमार महाप्रबंधक (पावर सिस्टम्स), तथा तृतीय स्थान पर चुनेश्वर नायक सहायक प्रबंधक (एच.एम.ई.) रहे। प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता श्री अरिंदम कुमार डे, महाप्रबंधक (विद्युत), सुश्री बिन्दू कुरूप, सहायक प्रबंधक (ई.आर.एस.) एवं श्री संदीप कुमार वर्मा, उप प्रबंधक (ई.आर.एस.) रहे। 

मुख्य अतिथि श्री टी. के. कृष्णकुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी में कार्यालयीन कार्य करना, पत्राचार, नोटिंग, ई-मेल तथा वार्तालाप करना हमें अपनेपन व गौरव की अनुभूति देता है। हम सबको चाहिए कि हस्ताक्षर हिंदी में अवश्य करें तथा जब भी कुछ कार्यालयीन लेखन करें, अहिंदी भाषी भी कम से कम चार-पाँच पंक्तियाँ हिंदी में अवश्य लिखें। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग शत-प्रतिशत पत्राचार हिंदी में करने को प्रतिबद्ध है तथा यही कारण है कि विभाग को राजभाषा के संयंत्र स्तरीय वार्षिक पुरस्कार प्राप्त होते रहे हैं।

सहायक प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन-राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी दी तथा ऑनलाइन गूगल वॉइस टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया एवं ऑनलाइन नोटशीट सिस्टम सैप में हिंदी में नोटशीट बनाने का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी में समस्त कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (सी.आर.एम.-इलेक्ट्रिकल) श्री मानस रंजन रथ, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री अरिंदम कुमार डे, महाप्रबंधक (ई.आर.एस.) श्री कुंतल बघेल, महाप्रबंधक (पावर सिस्टम्स) श्री रवीन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (टेलीकॉम) श्री हुलास राम सिरमौर, महाप्रबंधक (सी.आर.एम.-इलेक्ट्रिकल) श्री एस. के. नायक, महाप्रबंधक (विद्युत) एवं विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी श्री रंजन कुमार पण्डा, उप महाप्रबंधक (टीपीआई एण्ड ई) श्री अनुरोध दाढ़े, उप महाप्रबंधक (पावर सिस्टम्स) श्री चेतन कोलते, सहायक महाप्रबंधक (सी.आर.एम.-इलेक्ट्रिकल) श्री स्वयं प्रकाश गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक (टेलीकॉम) श्री नरेन्द्र बंजारे, सहायक महाप्रबंधक (पावर सिस्टम्स) श्री मयंक जैन, उप प्रबंधक (ई.आर.एस.) श्री संदीप कुमार वर्मा, उप प्रबंधक (टीपीआई एण्ड ई) सुश्री अभिलाषा पेठे, उप प्रबंधक (ई.आर.एस.) सुश्री नीलम वर्मा, सहायक प्रबंधक (ई.आर.एस.) सुश्री बिंदु कुरूप तथा सहायक प्रबंधक (एच.एम.ई.) श्री चुनेश्वर नायक सहित विद्युत संगठन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।   

कार्यक्रम का संचालन श्री चुनेश्वर नायक ने किया तथा महाप्रबंधक (एच.एम.ई.) श्री रंजन कुमार पंडा ने आभार प्रदर्शन किया।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *