देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में शुक्रवार 6 मार्च को 1,177 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव घटकर 1,59,409 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस तरह सिर्फ तीन दिनों में सोना करीब 8,000 रुपये सस्ता हो चुका है।
वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। एक किलो चांदी का भाव 902 रुपये घटकर 2,63,210 रुपये पर आ गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 2,64,212 रुपये प्रति किलो थी। पिछले तीन दिनों में चांदी करीब 26,000 रुपये सस्ती हो चुकी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली यानी प्रॉफिट बुकिंग के कारण आई है।
कैरेट के आधार पर सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,59,409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,019 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,19,557 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 92,254 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला है। राजधानी Delhi में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि Mumbai और Kolkata में यह लगभग 1,62,110 रुपये के आसपास है। Chennai में सोना करीब 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं Raipur में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत अलग होने के पीछे कई कारण होते हैं। इनमें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी लागत, स्थानीय मांग और खपत, ज्वेलरी एसोसिएशन द्वारा तय किए गए क्षेत्रीय रेट और ज्वेलर्स के पास मौजूद पुराने स्टॉक की खरीद कीमत जैसे कारक शामिल होते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में सोने का भाव थोड़ा अलग दिखाई देता है।
इस साल सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2026 को सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। उसके बाद से अब तक सोना लगभग 17,000 रुपये सस्ता हो चुका है।
चांदी के मामले में गिरावट और भी ज्यादा देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2026 को चांदी की कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 3.86 लाख रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी। इसके बाद सिर्फ 36 दिनों में चांदी करीब 1.23 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।
ज्वेलर्स और बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदते समय हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क यह सुनिश्चित करता है कि सोना निर्धारित कैरेट और शुद्धता के मानकों पर खरा उतरता है।
इसके अलावा ग्राहकों को सोना खरीदने से पहले उसकी कीमत अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से जरूर जांच लेनी चाहिए, क्योंकि सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के अनुसार अलग-अलग होता है और बाजार की स्थिति के अनुसार रोज बदलता रहता है।