Meta Pixel

अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला)–2026 का आयोजन

Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला)–2026 का आयोजन दिनांक 14 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक सेल एथलेटिक्स अकादमी, सेक्टर–04 मैदान में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य संयंत्र के कर्मचारियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी नियमित एवं प्रशिक्षु कर्मचारी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम दो स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा। पुरुष प्रतिभागी 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर लंबी कूद, जेवलिन थ्रो तथा शॉटपुट में भाग ले सकते हैं वहीं महिला प्रतिभागी 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर जेवलिन थ्रो तथा शॉटपुट में भाग ले सकते हैं। 

प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु यह अनिवार्य किया गया है कि प्रत्येक स्पर्धा में न्यूनतम चार प्रतिभागियों की उपस्थिति आवश्यक होगी, अन्यथा संबंधित स्पर्धा को निरस्त माना जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां अपने-अपने विभाग के माध्यम से क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के कार्यालय बोकारो हॉस्टल, सेक्टर–4 में कार्यालयीन समय पर दिनांक 13 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *