Meta Pixel

महिला से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार : शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्यवाही, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

Spread the love

बलरामपुर – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में महिला से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय बरतीकला में पदस्थ है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए वाड्रफनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी शिक्षक निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म 
वहीं 18 फरवरी को जशपुर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी। नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही एक एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पहचान छिपाने के इरादे से उसका गाला रेतकर घोंटकर अधमरा हालत में जंगल में फेंक दिया। यह घटना जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

राहगीरों की नजर जंगल में पड़ी बेहोश लड़की पर पड़ी
घटना के बाद किस्मत से वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर जंगल में पड़ी बेहोश लड़की पर पड़ी। उन्होंने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए उसे नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवती की हालत बेहद गंभीर होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल, लड़की का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *