Meta Pixel

IND vs NZ Final: भारत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता; बुमराह-संजू-अभिषेक-ईशान जीत के हीरो

Spread the love

 भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीत ली।इसके साथ ही भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया। खास बात यह भी रही कि भारत ने पहली बार घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीता। अब टीम इंडिया के नाम तीन टी-20 विश्व कप खिताब हो गए हैं, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा हैं।

हिस्ट्री रिपीट

2024 का कारनामा 2026 में दोहराया गया।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास दोहरा दिया। 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 विश्व कप जीता था।

अब 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने वही कहानी फिर लिख दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरा टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने साबित कर दिया कि 2024 की जीत कोई संयोग नहीं थी, बल्कि भारतीय टीम की मजबूत ताकत का प्रमाण थी।

हिस्ट्री डिफीट

भारत की जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के तीन बड़े रिकॉर्ड टूट गए।

पहली बार मेजबान देश बना चैंपियन
टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी होस्ट देश ने खिताब जीता। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर यह रिकॉर्ड बनाया।

पहली बार किसी टीम ने लगातार दो खिताब जीते
अब तक कोई भी टीम अपना टी-20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड नहीं कर पाई थी। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी ट्रॉफी जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पहली बार किसी टीम के तीन टी-20 वर्ल्ड कप
भारत अब तीन बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में खिताब जीते हैं।

मैच में बने बड़े रिकॉर्ड

  • भारत ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए, जो टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज 100 रन हैं।
  • पावरप्ले में भारत का स्कोर टी-20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा।
  • संजू सैमसन टी-20 विश्व कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स (85) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फाइनल में बना रिकॉर्ड स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बना दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।

भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

भारतीय बल्लेबाजों की शानदार पारियां

  • संजू सैमसन – 89 रन (46 गेंद)
  • अभिषेक शर्मा – 52 रन
  • ईशान किशन – 54 रन
  • शिवम दुबे – विस्फोटक फिनिश

संजू सैमसन ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय गेंदबाजों के सामने बिखरी न्यूजीलैंड
255 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी।

पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लाइन-लेंथ और स्पिन का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए न्यूजीलैंड को कभी मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल को तीन बड़ी सफलता मिली। 

फाइनल में बने 3 बड़े रिकॉर्ड
इस ऐतिहासिक मुकाबले में तीन बड़े रिकॉर्ड भी बने:

  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर- 255/5 (भारत)
  • भारत की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत- 96 रन
  • न्यूजीलैंड की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी हार

अहमदाबाद में जश्न का माहौल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 86 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल की हार की यादों को भी पीछे छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *