Meta Pixel

छत्तीसगढ़ तक पंहुचा युद्ध का असर : फॉरेन टूरिज्म सेक्टर को 50 करोड़ का नुकसान, विदेशों की 30% बुकिंग कैंसिल

Spread the love

रायपुर। 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के 10 दिनों के अंतराल में ही प्रदेश के टूरिज्म इंडस्ट्रीज से जुड़े ट्रैवल्स एजेंसियों को 50 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ गया है। होली में लंबी छुट्टी होने के कारण विदेश भ्रमण के शौकीन एक बड़े वर्ग द्वारा बुकिंग कराई गई थी। हमले होली से कुछ दिन पूर्व ही प्रारंभ हुए, जिसका सीधा असर होली वेकेशन के दौरान की गई विदेश बुकिंग पर पड़ा। इससे ट्रैवल एजेंसी को 50 करोड़ रुपए तक का नुकसान हुआ है। ना सिर्फ होली बल्कि समर वेकेशन के लिए की गई विदेश यात्रा बुकिंग पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यदि मई-जून तक युद्ध समाप्त नहीं हुआ तो अंदाजन 200 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा सकता है। समर वेकेशन की बुकिंग को लेकर पूछताछ शुरू हो चुकी है।

विभिन्न ट्रैवल एजेंसी संचालकों के मुताबिक, जिन लोगों ने गर्मी की छुट्टियों के लिए विदेश जारी बुकिंग कराई है, वे फिलहाल इसे कैंसिल नहीं कर रहे हैं। हालांकि उनके द्वारा नियमित रूप से पूछताछ की जा रही है। यात्रा पर युद्ध के प्रभाव, रिफंड सहित अन्य विकल्प संबंधित फोन कॉल्स की संख्या इन दिनों बढ़ गई है। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अप्रैल माह से विदेश यात्रियों की संख्या उल्लेखनीय रूप से बढ़ जाती है। फॉरेन टूरिज्म से 80 प्रतिशत तक की कमाई इस दौरान ही होती है।

अधिकतर कनेक्टिंग फ्लाइट दुबई से
विदेश जाने वाली अधिकतर फ्लाइट दुबई से कनेक्ट होती है। दुबई के अलावा आबुधाबी, कतर, दोहा और ओमान भी उन स्थानों में शामिल हैं, जहां विदेश जाने वाली फ्लाइट कनेक्ट होती है। इनके युद्ध प्रभावित होने के कारण कई फ्लाइट एयरलाइन्स ने स्वतः ही रद्द कर दी है। यूरोप, यूके, यूएस जाने वाली सभी फ्लाइट इसके चलते प्रभावित हो रही हैं। गौरतलब है, यदि एयरलाइन्स द्वारा फ्लाइट कैंसिल की जाती है तो यात्रियों को पूरा रिफंड मिलता है, लेकिन यदि यात्री अपनी टिकट कैंसिल करता है तो कुछ राशि काटी जाती है। एक वर्ग उन लोगों का भी है, जो हालातों को देखते हुए विदेश की जगह अब भारतीय शहरों में ही विकल्प तलाश रहे हैं।

यात्रा रद्द कर रहे लोग
छत्तीसगढ़ के प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया भरत देव ने बताया कि, होली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट कैंसिल करवाई हैं। समर वेकेशन के लिए बुकिंग करवा चुके यात्री भी नियमित रूप से पूछताछ कर रहे हैं।

50% फ्लाइट कैंसिल
संचालक व्यास ट्रैवल्स कीर्ति व्यास ने बताया कि, होली के दौरान 50 फीसदी फ्लाइट कैंसिल हुई है। 40 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *