Meta Pixel

Switch Board Cleaning: गंदे स्विचबोर्ड को क्लीन करना लगेगा ईज़ी! इन ट्रिक्स को करें ट्राई

Spread the love

घर की साफ-सफाई करते समय लोग फर्श, फर्नीचर और किचन पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर स्विचबोर्ड की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। समय के साथ इन पर धूल, तेल और गंदगी जम जाती है, जिससे स्विचबोर्ड पीले और बदसूरत दिखने लगते हैं। अगर इन्हें समय-समय पर साफ न किया जाए तो यह पूरे कमरे की साफ-सफाई का लुक भी खराब कर देते हैं।

हालांकि अच्छी बात यह है कि स्विचबोर्ड को साफ करना कोई मुश्किल काम नहीं है। कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप कुछ ही मिनटों में गंदे स्विचबोर्ड को साफ कर सकते हैं। सही तरीका अपनाने पर स्विचबोर्ड पहले जैसे चमकदार और नए दिखने लगते हैं।

सफाई से पहले रखें ये सावधानी

स्विचबोर्ड की सफाई करने से पहले सबसे जरूरी है सुरक्षा का ध्यान रखना। सबसे पहले उस स्विचबोर्ड की बिजली सप्लाई बंद कर दें। इससे करंट लगने का खतरा नहीं रहेगा। इसके अलावा सफाई करते समय ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें और सूखे या हल्के गीले कपड़े का उपयोग करें।

इन तरीकों से करें स्विच बोर्ड क्लीनिंग

टूथपेस्ट से करें सफाई
गंदे स्विचबोर्ड को साफ करने के लिए टूथपेस्ट बहुत काम आता है। थोड़ा सा टूथपेस्ट स्विचबोर्ड पर लगाएं और पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद सूखे कपड़े से साफ कर लें। इससे जमी हुई गंदगी और पीला पन काफी हद तक दूर हो जाता है।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर स्विचबोर्ड बहुत ज्यादा गंदे हो गए हैं तो बेकिंग सोडा भी अच्छा विकल्प है। एक छोटी कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्रश या कपड़े की मदद से स्विचबोर्ड पर हल्के से रगड़ें। कुछ ही देर में स्विचबोर्ड साफ नजर आने लगेंगे।

सफेद सिरके से हटाएं जिद्दी दाग
सफेद सिरका भी सफाई के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। एक कपड़े पर थोड़ा सा सिरका लगाकर स्विचबोर्ड को धीरे-धीरे पोंछें। इससे जिद्दी दाग और चिकनाई आसानी से हट जाती है। इसके बाद सूखे कपड़े से दोबारा पोंछ दें।

कॉटन और ब्रश से करें बारीक सफाई
स्विचबोर्ड के छोटे-छोटे कोनों में अक्सर ज्यादा धूल जमा हो जाती है। ऐसे में कॉटन बड या छोटे ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे कोनों में जमी धूल आसानी से निकल जाती है और स्विचबोर्ड पूरी तरह साफ दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *