Meta Pixel

कचरा कलेक्शन से मिले कबाड़ को बाजार मूल्य पर बेचें स्वच्छाग्राही दीदीयां

Spread the love

दुर्ग – जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा और पाटन में स्वच्छाग्राही दीदीयों के िलए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान 300 स्वच्छाग्राही उपस्थित हुए। स्वच्छाग्राहियों को प्रशिक्षण में घरों से निकलने वाले गीला और सूखा कचरा के प्रबंधन एवं समूह का आय अर्जित कर गांव में स्वच्छता बनाए रखने एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए असंगठित कार्ड, प्रतिमाह स्वस्थ्य जांच परीक्षण करने एवं प्राप्त कचरे को पृथक-पृथक कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में भेजने व गांव में प्रतिदिन घर-घर कचरा कलेक्शन को बिजनेस मॉडल तैयार कर बाजार मूल्य पर कबाड़ी को विक्रय करने के िलए जोर दिया गया।

घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे का घर में ही पृथक्कीकरण करने एवं प्लास्टिक पॉलीथिन को जलाने पर प्रतिबंध का अनिवार्य रूप से पालन किये जाने की समझाइश दी गई। जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश पाण्डेय, जनपद पंचायत धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कुमार कौशिक, जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेन्द्र कुमार साहू द्वारा कार्यशाला के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की गई। जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष कीर्ति नायक ने विशेष योगदान प्रदान किया।

जिला पंचायत दुर्ग के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति सह सदस्य व सभापति प्रिया साहू ने सभी ग्रामों में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के उचित निपटान को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्रद्धा साहू ने प्रत्येक ग्राम में बर्तन बैंक के संचालन के लिए प्रेरित किया ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल के उपयोग को कम किया जा सके। यह कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *