पूरन वर्मा/ रायपुर से लगे जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में स्थित शौर्य प्लांट बहेसर से निकलने वाले काले धुएं से आसपास के गांवों के ग्रामीण इन दिनों काफी परेशान हैं ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से लगातार निकल रहे धुएं के कारण पूरे इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों की छतों पर काली परत जम रही है और हालात ऐसे हैं कि लोग बाहर कपड़े तक नहीं सुखा पा रहे हैं प्रदूषण के कारण लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है इस मामले को लेकर पूर्व भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण नेता बंसी यादव ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण से लोगों को राहत मिल सके। बंशी यादव ने आवेदन देते हुए कहा कि प्लांट से निकलने वाली काली धूवे से आस- पास के ग्रामीणों भारी परेशानी हो रही और घरों के आंगन में निकलना दूभर हो गया यहां तक काली धूवे से बाहर कपड़े तक में काली परत जम जाती है आवेदन देते हुवे बंशी यादव ने कहा कि जल्द से जल्द उचित कार्यवाही हो !
