Meta Pixel

जगदलपुर से ठाकुर नगर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन:15 को होगी रवाना, 18 को आएगी बस्तर, 3 थर्ड AC, 6 स्लीपर कोच की होगी सुविधा

Spread the love

बस्तर क्षेत्र के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी, जिससे बस्तर क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी। ट्रेन नंबर 08563 जगदलपुर–ठाकुर नगर स्पेशल ट्रेन 15 मार्च 2026 को सुबह 08:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन 08:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 09:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद 10:00 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 10:25 बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर 13:45 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 14:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे ठाकुर नगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08564 ठाकुर नगर–जगदलपुर स्पेशल ट्रेन 18 मार्च 2026 को शाम 06:00 बजे ठाकुर नगर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 19 मार्च को 14:40 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 15:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 19:25 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 19:50 बजे रवाना होगी। 20:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 21:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 22:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में जयपुर, कोरापुट, रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, आसनबोनी, खड़गपुर, अंडुल और भटनगर स्टेशनों पर रुकेगी।

इतने कोच होंगे

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 3 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 5 जनरल कोच और 2 सेकेंड क्लास लगेज सह दिव्यांगजन कोच लगाए गए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. पवन कुमार ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *