Meta Pixel

रायगढ़ जिले में दो हाथी शावकों की मौत : घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में कुरकुट नदी के किनारे मिले दोनों के शव

Spread the love

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बार फिर से हाथियों की मौत की खबर मिली है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के सुहाई जंगल में कुरकुट नदी किनारे दो शावकों के शव मिले हैं।   मिली जानकारी के मुताबिक, करीब दो-ढाई साल उम्र के दो हाथियों की संदिग्ध मौत की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर SDO फॉरेस्ट आशुतोष मंडावा और रेंजर विक्रांत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में दोनों शावकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही दोनो शावकों के मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल वन विभाग जांच में जुटी हुई है। 

पहले भी हुई है रायगए़ जिले में हाथियों की मौतें
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में सबसे ज्यादा हाथियों के मौतों की खबर रायगढ़ जिले से ही आती रही है। कई बार ग्रामीणों द्वारा खेतों की रक्षा जंगली जानवरों से करने के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से भी हाथियों की मौतें इस जिले में हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *