Motorola Edge 70 Fusion+ Launched: Motorola ने चुपचाप Motorola Edge 70 Fusion+ को अपनी Edge 70 सीरीज़ में नए स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन कई स्पेसिफिकेशन में स्टैंडर्ड Edge 70 Fusion जैसा ही है, लेकिन इसमें मुख्य अपग्रेड के तौर पर नया कैमरा सिस्टम दिया गया है।
इसमें 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है। स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,200mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जानिए कीमत और फीचर्स।
Motorola Edge 70 Fusion+: कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Fusion+ की कीमत ब्राज़ील में BRL 2,969 (लगभग ₹52,900) रखी गई है। कंपनी की वेबसाइट पर यह फिलहाल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। यह फोन Pantone Orient Blue और Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में आता है और फिलहाल ब्राज़ील में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 70 Fusion+ में 6.8-इंच का 1.5K (1272×2772 पिक्सल) सुपर HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno 810 GPU मिलता है। यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है और Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा OIS और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ और 10MP का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम तथा 10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Bluetooth 6.0, NFC, Wi-Fi 6E, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें Nano SIM और eSIM दोनों का विकल्प मिलता है।
डिज़ाइन की बात करें तो फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। इसमें GFRP (Glass Fibre Reinforced Polymer) बैक पैनल, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का साइज 162.76 × 75.60 × 7.21mm है और इसका वजन लगभग 177 ग्राम है।