मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। संघर्ष के 17वें दिन दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई, जिसके चलते सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं।
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों से होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला रखने के लिए नौसेना भेजने की मांग की है और चेतावनी दी है कि सहयोग न मिलने पर गठबंधन का भविष्य प्रभावित हो सकता है। क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलों के बढ़ते खतरे के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।