Meta Pixel

Oscars Winners 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST

Spread the love

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस साल अवॉर्ड समारोह में वन बैटल ऑफ्टर अनादर (One Battle After Another) का दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर समेत कुल 6 ऑस्कर अपने नाम किए। वहीं ‘सिनर्स’ (Sinners)को 4 अवॉर्ड मिले। इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड Michael B. Jordan को फिल्म सिनर्स के लिए मिला, जबकि Jessie Buckley ने फिल्म ‘हेमनेट’ (Hamnet) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता।

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा

Leonardo DiCaprio की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने इस साल ऑस्कर में शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर के साथ-साथ कई अहम कैटेगरी में जीत हासिल की और कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं Ryan Coogler की फिल्म सिनर्स को 16 नॉमिनेशन मिले थे जिनमें से फिल्म ने 4 अवॉर्ड जीते।

माइकल बी जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर

फिल्म सिनर्स में दमदार अभिनय के लिए Michael B. Jordan को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया। इस कैटेगरी में Leonardo DiCaprio भी नॉमिनेटेड थे, लेकिन अवॉर्ड जॉर्डन के नाम रहा।

जेसी बकले बनी बेस्ट एक्ट्रेस

फिल्म हैमनेट में शानदार अभिनय के लिए Jessie Buckley को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म में उन्होंने मशहूर लेखक विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया है, जो अपने बेटे की मौत के दुख से जूझती नजर आती हैं।

बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए Paul Thomas Anderson ने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीता। इस फिल्म ने  ऑस्कर 2026 में सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

प्रियंका चोपड़ा बनी प्रेजेंटर

भारतीय दर्शकों के लिए समारोह में सबसे खास आकर्षण प्रियंका चोपड़ा रही। वो 2016 के बाद दूसरी बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनी। रेड कार्पेट पर वो पति निक जोनस के साथ नजर आई।

भारतीय समाचार पोर्टल

सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन

मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस बार ऑस्कर समारोह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभावित खतरे को देखते हुए आयोजकों ने अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए थे।

ऑस्कर 2026 के प्रमुख विजेता

  • बेस्ट पिक्चर – One Battle After Another
  • बेस्ट एक्टर – Michael B. Jordan (Sinners)
  • बेस्ट एक्ट्रेस – Jessie Buckley (Hamnet)
  • बेस्ट डायरेक्टर – Paul Thomas Anderson (One Battle After Another)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – Sean Penn
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – Amy Madigan
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म – Sentimental Value
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – Sinners

इस तरह 2026 के ऑस्कर में वन बैटल आफ्टर अनदर सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जबकि सिनर्स ने भी कई अहम कैटेगरी में अपना जलवा दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *