Meta Pixel

बंगाल में 2 चरणों में चुनाव, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; ECI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Spread the love

 देश के पांच राज्यों में सत्ता का महासंग्राम शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में जहां एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा, वहीं पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। सभी पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

इन राज्यों में होने हैं चुनाव
इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 में समाप्त हो रहा है।

  • पश्चिम बंगाल: 294 सीटें
  • तमिलनाडु: 234 सीटें
  • केरल: 140 सीटें
  • असम: 126 सीटें
  • पुडुचेरी: 30 सीटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *