Meta Pixel

झाड़-फूंक के नाम पर चोरी का खेल : 50 हजार और जेवर पार करने वाली महिला गिरफ्तार, दो साल से थी फरार

Spread the love

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर घर से नगदी और जेवर पार करने वाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो साल से फरार चल रही महिला आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर झाड़-फूंक के बहाने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा का है। वर्ष 2023 में एक दंपती को झाड़-फूंक कराने के लिए घर बुलाया गया था। इसी दौरान घर से करीब 50 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर गायब हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पत्नी वारदात के बाद से थी फरार
जांच के दौरान इस चोरी में जनक राम और उसकी पत्नी झुनिया बाई उर्फ शांति बाई का नाम सामने आया था। हालांकि मुख्य आरोपी जनक राम की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि उसकी पत्नी वारदात के बाद से फरार चल रही थी।

आगे की जांच कर रही पुलिस
पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और आखिरकार उसे बनियाडीह से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *