Meta Pixel

बिलासपुर हाइवे में हादसा : खड़े ट्रक में घुसी बाइक, 3 युवकों की गई जान

Spread the love

सिमगा – बिलासपुर से सिमगा की ओर आ रही मोटरसाइकिल एक ढाबे के पास सड़क पर खड़ी ट्रक के भीतर जा घुसी, जिससे मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक होण्डा साईन मोटर साइकिल क्रमांक सी जी 22 A जे 2901 में सवार थे। जो रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे गजराज ढाबा के पास बिगड़ी हुई स्थिति में खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 07 जी एच 3103 से जा टकराए। 

तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक बिना किसी संकेत के अंधेरे में खड़ा था। मोटर साइकिल क्रमांक के पंजीकरण नंबर से पता चला है कि मृतक बेमेतरा जिला के ग्राम किरितपुर के रहने वाले हैं। बता दें कि रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल ढाबों में सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

तेज रफ्तार पिकअप बाइक से जा टकराई, दो की मौत, एक घायल
इधर, राजनांदगांव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बाइक में सवार होकर जा रहे तीन युवकों को पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरिया से महाराष्ट्र जाने वाले मार्ग में बाइक में सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। 

पुलिस कर रही जाँच 
बताया गया कि, वे दोपहर लगभग 12 बजे दामाबंजारी के पास पहुंचे ही थे कि एक पिकअप वाहन ने ठोकर मार दिया। इस जबर्दस्त दुर्घटना में बाइक में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में तामेश्वर साहू व टिकेन्द्र निषाद की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार हेतु पेंड्री मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। बताया गया कि दोनों मृतक युवक ग्राम भकुर्रा के हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *