Meta Pixel

मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

Spread the love

दुर्ग, 18 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री राकेश यादव की विगत 20 सितम्बर 2025 को गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार ग्राम देउरझाल पतोरा, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री तुषार कुमार उर्फ तुरू कोसरे की मृत्यु विगत 17 अगस्त 2025 को नहाते वक्त बांध के गहरे पानी में डूबने से और ग्राम घोघारी तहसील पाटन जिला दुर्ग की रहने वाली बालिका खनक बंजारे की मृत्यु विगत 16 जून 2025 को तालाब के पानी में डुबने से हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. राकेश यादव की पत्नि श्रीमती गोदा बाई यादव, स्व. तुषार कुमार उर्फ तुरू कोसरे के पिता श्री धनेश्वर और स्व. खनक बंजारे के पिता गुलशन बंजारे को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *