दुर्ग, 19 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवीनतम आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थामस (रा.प्र.से.) को महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नए प्रभार के तहत श्रीमती थामस अब जिले की उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन) के रूप में कार्यभार संभालेंगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें पंचायत एवं नगरीय निकाय के परिसीमन कार्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी प्रदान की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।