Meta Pixel

संयंत्र के एसएमएस-2 में ‘नई चेतना’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 के सभागार में विगत दिनों में सफाई कार्य में संलग्न महिला ठेका श्रमिकों के लिए ‘नई चेतना’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला श्रमिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री के. डी. बघेल, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री आर. के. ठाकुर सहित कुल 15 महिला ठेका श्रमिकों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम में कंसलटेंट (एनओएचएस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) सुश्री शुभश्री प्रशांत ने महिला श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। वहीं उप प्रबंधक (एचआर,मिल्स जोन-1) सुश्री समायला अंसारी ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (एचआर-सीओ एवं सीसीडी) श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने महिला श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, बोनस, पीएफ, ईएसआईसी तथा भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन एचआर अधिकारी (स्टील जोन-2) श्री सिकंदर इन्दोरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला श्रमिकों में जागरूकता एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *