Meta Pixel

“सोच की सरहद” ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब:नागपुर फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चयन, छोटे-शहर की फिल्म को मिला बड़ा मंच

Spread the love

मनेंद्रगढ़ जिले में बनी लघु फिल्म “सोच की सरहद” ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन किया है। गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने कोलकाता में आयोजित सिल्वर विंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।

फिल्म का चयन आगामी 28 मार्च को नागपुर में होने वाले फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग के लिए भी किया गया है, जो जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। छोटे शहर में बनी इस फिल्म को बड़े प्लेटफॉर्म पर पहचान मिलने से स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ा है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने फिल्म की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। फिल्म का निर्देशन साहिब रज़ा ने किया है, जबकि निर्माता हसन खान और आमिर अंसारी हैं। यह फिल्म यूट्यूब पर “Sharp Clips Production” चैनल पर उपलब्ध है।

इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम उपस्थित रही और अपनी खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *