दुर्ग, 23 मार्च 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल देखरेख संस्था खुला आश्रय गृह बालक में स्वीकृत पद सामाजिक कार्यकर्ता पद हेतु दावा आपत्ति के पश्चात प्रावीण्य सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर किया जा सकता है। उक्त पद हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसकी जानकारी पृथक से दी जाएगी।