सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एस.एम.एस.-2 विभाग द्वारा मानव संसाधन विकास केन्द्र में ‘आप भी जानिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों के परिवारों में औद्योगिक प्रक्रियाओं, सुरक्षा मानकों एवं कार्यसंस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संगठन और परिवार के बीच सहभागिता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में एस.एम.एस.-2 विभाग के 17 कार्मिकों की जीवनसंगिनियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (एस.एम.एस.-2) श्री सुषांता कुमार घोषाल, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (एस.एम.एस.-2) श्री एस. के. देबसिकदर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन–संकार्य) श्री संजय द्विवेदी, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन–लौह) श्री रोहित हरित तथा विभागीय सुरक्षा अधिकारी सहायक प्रबंधक श्री सुमित कुमार सहित स्टील जोन-2 के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री सुमित कुमार ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए परिवारजनों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सुरक्षित कार्य व्यवहार को बढ़ावा देने में पारिवारिक जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित किया।
उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रतिभागियों को संयंत्र भ्रमण कराया गया, जिसके अंतर्गत एस.एम.एस.-2, कोक ओवन, यूनिवर्सल रेल मिल तथा ब्लास्ट फर्नेस–8 (महामाया) का अवलोकन कराया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न उत्पादन प्रक्रियाओं, कार्य प्रणालियों एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे उन्हें संयंत्र के संचालन की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के उपरांत आयोजित फीडबैक सत्र में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें अपने परिवार के कार्यस्थल के बारे में बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिलती है।