Meta Pixel

दंतेवाड़ा में सड़क से खेत पर 4 बार पलटी कार:रायपुर के 8 लोग घायल, बाहर फेंकाई 6 महीने की बच्ची, अस्पताल में चल रहा इलाज

Spread the love

दंतेवाड़ा-बचेली मार्ग पर रायपुर से किरंदुल जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर 4-5 बार पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 महीने की बच्ची समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पारिवारिक कार्यक्रम से किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की मासूम बच्ची कार से बाहर जा गिरी और एक पेड़ में अटक गई, जिससे उसके सिर पर चोटें आई हैं।

क्रशर प्लांट कर्मचारियों और पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

तेज आवाज सुनकर पास में ही स्थित क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

शुरुआत तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *