Meta Pixel

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा स्वच्छता संकल्प समारोह सम्पन्न

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग एवं पीएचडी अनुभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नगर सेवाएं परिसर में स्वच्छता संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएं विभाग) श्री ए. बी. श्रीनिवास रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीकात्मक रूप से झाड़ू लगाकर किया गया, जिसके माध्यम से कर्मनिष्ठा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में श्री ए. बी. श्रीनिवास ने पीएचडी विभाग द्वारा संचालित स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए टाउनशिप की सफाई प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण पर विशेष बल देते हुए मार्गों के किनारे कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि स्वच्छता अभियान की प्रभावशीलता बनी रहे।

इसके साथ ही उन्होंने पीएचडी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने का आह्वान किया। इस क्रम में नगर क्षेत्र में मच्छरनाशक द्रव्यों का नियमित छिड़काव, जलजमाव की रोकथाम तथा जनजागरूकता गतिविधियों के निरंतर संचालन पर जोर दिया गया, जिससे जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (पीएचडी) श्री के. के. यादव, महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एन. के. जैन, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री आर. के. गर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक (उद्यानिकी) श्री मृदुल गुप्ता, उप प्रबंधक (पीएचडी) श्री मिलिंद बंसोड, उप प्रबंधक (योजना) श्री विवेक मिश्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी श्री कोमल प्रसाद, श्री नागराजू, श्री गोपालकृष्ण वर्मा, श्री शरद, श्री सुभाष महाराणा, श्री प्रकाश बंछोड़, श्री लोकेश बघेल तथा श्री राजेश शर्मा एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *