Meta Pixel

नव वित्तीय वर्ष 2026–27 के आगमन पर निदेशक प्रभारी का संयंत्र भ्रमण, कर्मचारियों को दिए नए लक्ष्य और प्रेरणा

Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के शीर्ष नेतृत्व ने नव वित्तीय वर्ष 2026–27 के शुभारंभ के अवसर पर पूरे संयंत्र का व्यापक भ्रमण कर कर्मचारियों को प्रेरित किया तथा आगामी लक्ष्यों के प्रति सामूहिक संकल्प को सुदृढ़ किया। यह पहल वित्तीय वर्ष 2025–26 में संयंत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत की गई, जिसमें विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ तथा मार्च माह में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किए गए।

निदेशक प्रभारी (बीएसपी) श्री. चित्त रंजन महापात्र ने इस अवसर पर संयंत्र परिवार को संबोधित करते हुए सभी कार्मिकों को प्रेरित किया। शीर्ष प्रबंधन का नव वित्त वर्ष पर संयंत्र भ्रमण का औपचारिक आरंभ इस्पात भवन से किया गया, जहाँ उन्होंने कार्यपालक निदेशकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समस्त बीएसपी परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

संयंत्र भ्रमण की शुरुआत यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) से हुई, जहाँ निदेशक प्रभारी के साथ कार्यपालक निदेशक (एमएम) श्री. ए.के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक) श्री. पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री. प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री. राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) श्री. प्रबीर कुमार सरकार तथा कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री. अरुण कुमार उपस्थित थे। इस दौरान औद्योगिक संबंध, जनसंपर्क एवं परियोजना विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी भी मौजूद रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने यूनिवर्सल रेल मिल में विभिन्न प्रमुख उत्पादन एवं सेवा इकाइयों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया एवं बधाइयाँ दी, जिनमें रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम), ट्रैफिक एवं डिस्पैच (टी एंड डी) शामिल रहे।

इसके उपरांत एसइक्यूआर भवन में बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) एवं  मर्चेंट एवं वायर रॉड मिल (एमडब्ल्यूआरएम) के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया।

सिंटर भवन में सिंटर प्लांट एवं ओएचपी के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उन्हें वित्तीय वर्ष 2025–26 में नए रिकॉर्ड एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान वो कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के कार्मिकों से मिलकर उन्हें बधाइयाँ दी।

भ्रमण के दौरान वेलफेयर बिल्डिंग -24 में स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2), रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग (आरईडी) एवं एलडीसीपी के कार्मिकों से संवाद किया और नव वित्तीय वर्ष में नए रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित किया।

 इस दौरान प्रबंधन ने प्लेट मिल का भी निरीक्षण किया, जहां मटेरियल रिकवरी विभाग (एमआरडी) एवं वाटर मैनेजमेंट विभाग (डब्ल्यूएमडी) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहें। संयंत्र भवन में सेवाएँ एवं सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग, अग्निशमन सेवाएँ, विद्युत अनुरक्षण विभाग (ईएमडी) तथा स्ट्रक्चरल रिपेयर एवं मेंटेनेंस (एसआरएम) के साथ संवाद स्थापित किया गया।

आगे चलकर वेलफेयर बिल्डिंग- 8 में ब्लास्ट फर्नेस, पावर एवं ब्लोइंग स्टेशन (पी एंड बीएस), वेलफेयर बिल्डिंग- 5 में एसएमएस-3, रिसर्च एवं कंट्रोल लैब (आरसीएल), इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन (आई एंड ए) तथा वेलफेयर बिल्डिंग- 2 में मेंटेनेंस एवं यूटिलिटीज (एम एंड यू) के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उन्हें बधाइयाँ दी एवं सम्वाद किया। भ्रमण का समापन टाउन एडमिनिस्ट्रेशन भवन में टाउन सेवाओं के कर्मचारियों तथा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के कार्मिकों के साथ बैठक के रूप में हुआ।

इस दौरान निदेशक प्रभारी (बीएसपी) श्री. चित्त रंजन महापात्र ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी कर्मचारियों एवं विभागाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संयंत्र ने अनेक क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने सभी विभागों के कर्मियों एवं विभाग प्रमुखों को वित्तीय वर्ष 2025–26 में नए रिकॉर्ड एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से बधाई दी तथा आह्वान किया कि वर्तमान वर्ष में इन रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएँ।

उन्होंने आगे कहा कि प्रतिस्पर्धी बाजार परिवेश में उत्कृष्टता बनाए रखना, प्रदर्शन में निरंतर सुधार करना तथा संगठन की प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा के विषय में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विभागों में सुरक्षित कार्य प्रणाली के प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि “दुर्घटना-मुक्त सुरक्षित कार्य संस्कृति” पूरे संगठन का साझा लक्ष्य है और सुरक्षा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कार्यपालक निदेशकों ने भी विभिन्न इकाइयों में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बीएसपी परिवार की क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त किया और कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में संयंत्र निश्चित रूप से नए उत्पादन एवं परिचालन लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

नव वित्तीय वर्ष के प्रारंभ पर निदेशक प्रभारी द्वारा संयंत्र के विभिन्न विभागों का यह वार्षिक भ्रमण न केवल कर्मचारियों को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, बल्कि यह संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने, उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने एवं निरंतर सुधार की भावना को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *