Meta Pixel

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को किया रवाना

Spread the love

दुर्ग, 01 अप्रैल 2026/ जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक पहल की गई। जिला अस्पताल परिसर में आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस के अंतर्गत 10 अत्याधुनिक एम्बुलेंसों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं 9 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस शामिल हैं, जो आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित करेंगी। इन आधुनिक एम्बुलेंसों के संचालन से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गति, गुणवत्ता एवं पहुंच में क्रांतिकारी सुधार होगा। यह पहल न केवल समय पर उपचार सुनिश्चित करेगी, बल्कि अनगिनत जिंदगियों को बचाने में मील का पत्थर साबित होगी।
108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के तहत शुरू की गई नई एम्बुलेंसों के शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने स्वयं एम्बुलेंस चलाकर इस अभियान की शुरुआत को खास बना दिया। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल तक एंबुलेंस पहुंचाई। इस दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशीषन कुमार मिंज, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव ग्लैड, जिला वाहन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बंजारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू व सुश्री प्रिया साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ भूमिका वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद बाघ, विजय ताम्रकार एवं ऋषि यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *