सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एल.डी.सी.पी. आर.एम.पी.–2 विभाग में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वच्छता, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (आर.एम.पी.–2) श्री वी. के. ओगले, महाप्रबंधक श्री एम. के. संध, सहायक प्रबंधक श्री अशोक डोंगरे, श्री डी. के. सोनी सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारीयों के संबोधन के उपरांत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों द्वारा स्वच्छता के प्रति सामूहिक शपथ ली गई। तत्पश्चात एल.डी.सी.पी. आर.एम.पी.–2 परिसर एवं उसके आसपास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई।
आयोजन को सफल बनाने में मानव संसाधन विभाग की ओर से उप प्रबंधक (मानव संसाधन– स्टील जोन–2) श्री सिकंदर इंदौरिया एवं अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री रविंद्र कुमार ठाकुर का विशेष योगदान रहा।