Meta Pixel

बीएसपी में ऑनलाइन एनआरएल आवेदन मॉड्यूल का शुभारंभ, डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सी एंड आईटी विभाग द्वारा 03 अप्रैल, 2026 को डिजिटल परिवर्तन की दिशा में निरंतर प्रयासों के अंतर्गत ऑनलाइन एनआरएल (नॉन-रिफंडेबल लोन) आवेदन मॉड्यूल का सफलतापूर्वक प्रदर्शन एवं शुभारंभ इस्पात भवन स्थित फाइनेंस कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। इस मॉड्यूल का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ श्री सुनील सिंगल, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री पी. के. चोखानी, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री राजीव महेंद्रु तथा महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) सुश्री नीना जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मॉड्यूल का विकास वरिष्ठ प्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री इरफान हुसैन सिद्दीकी एवं उनकी टीम द्वारा महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री संदीप झा के नेतृत्व में किया गया है।

अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इस पहल को “प्रवर्तनम – ए लीप टुवर्ड्स डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण एवं कर्मचारी-हितैषी कदम बताया। उन्होंने वित्त विभाग के महाप्रबंधक श्री रामकृष्ण भट्टाचार्य, श्री राजेश गोविंदन एवं उनकी टीम के सहयोग की भी प्रशंसा की, जिनके समन्वित प्रयासों से इस मॉड्यूल का सफल विकास संभव हो सका।

वहीँ मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ श्री सुनील सिंगल ने अपने उद्बोधन में इस प्रणाली को निवारक सतर्कता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के दौरान उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) सुश्री संजोला द्वारा मॉड्यूल का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें इसकी प्रमुख विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया। यह प्रणाली ई-सहयोग पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को रियल-टाइम पात्रता जांच, इन-बिल्ट वैलिडेशन तथा ओटीपी आधारित सुरक्षित एवं पूर्णतः पेपरलेस आवेदन की सुविधा प्रदान करती है, जिससे प्रक्रिया अधिक तीव्र, त्रुटिरहित एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *